August 26, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुल्लू के DC और SP बदले, हिमाचल सरकार ने जारी किए तबादला आदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को कुल्लू जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) दोनों को बदल दिया। यह कार्रवाई Himachal Pradesh High Court के आदेशों के बाद की गई है। मुख्य सचिव केके पंत द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, वरिष्ठ HAS अधिकारी और एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर को डीसी कुल्लू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस को कुल्लू का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Abhishek S SP


पूर्व डीसी अनुराग चंद को कार्मिक विभाग (पर्सनल डिपार्टमेंट), शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अभिषेक एस इससे पहले पुलिस मुख्यालय शिमला में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर कार्यरत थे। उनके पास एसपी साइबर क्राइम (CID) का अतिरिक्त जिम्मा भी था। अब उन्हें कुल्लू जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Surjeet Rathore DC Kullu


वरिष्ठ HAS अधिकारी सुरजीत सिंह राठौर इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, तमिलनाडु मूल के आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस गवर्नर के एडीसी और किन्नौर जिले के एसपी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।


उधर, अब तक कुल्लू के एसपी रहे मदन लाल (HPPS-2006) को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी नई तैनाती के आदेश अलग से जारी होंगे। उल्लेखनीय है कि मदन लाल को करीब नौ महीने पहले और अनुराग चंद को लगभग छह महीने पहले कुल्लू में नियुक्त किया गया था।

Leave a Comment