Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में खुलेंगे पांच नए मेडिकल कॉलेज, योगी सरकार ने की घोषणा

प्रदेश सरकार पांच जिलों में इन्टीग्रेटेड आयुष मेडिकल कॉलेज खोलेगी। जिसके लिए राज्य सरकार ने आयुष विभाग को जमीन उपलब्ध करा दी है। 60-60 बिस्तरों वाले इन कालेजों के लिए डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ के नये पदों के प्रस्ताव तैयार हो गया है। जिसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कॉलेजों के शुरू होने से नागरिकों की चिकित्सा सुविधा बेहतर होगी। कुछ अरसे में आयुष की पढ़ाई के लिए सीटों में इजाफा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ, आगरा, गोंडा, बस्ती और मीरजापुर में इंटीग्रेटेड आयुष मेडिकल की स्थापना का ऐलान किया था। जिसके लिए जिलाधिकारियों ने आवश्यक जमीन आयुष महकमे को उपलब्ध करा दी है। लोक निर्माण विभाग ने परीक्षण के बाद जमीन को निर्माण योग्य घोषित कर दिया है। निर्माण में खर्च का प्राक्कलन वित्त विभाग को भेजा जा चुका है। जिसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment