Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

स्नान-दान-पुण्य का पर्व : माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार, प्रयागराज और वाराणसी में स्नान करने के लिए उमड़ी भारी भीड़

आज माघ पूर्णिमा के पर्व के मौके पर प्रयागराज, हरिद्वार और वाराणसी के गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए भारी भीड़ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान में डुबकी लगाकर दान-पुण्य कर रहे हैं। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा पर्व विशेष महत्व माना जाता है। यही वजह है कि हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। हरिद्वार के सभी घाटों पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। ऐसे ही संगम,वाराणसी में भी सुबह से ही गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा है। हिंदू मान्यता के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर स्नान करने वाले जातकों को सौभाग्य और संतान सुख प्राप्त होता है। माघ पूर्णिमा पर दान, हवन, व्रत और जप किए जाते हैं। माघ पूर्णिमा के बारे में पुराणों में कहा गया है कि जो इस अवसर पर गंगा में स्नान करता है या फिर मां गंगा के मंत्र का जाप करता है, उस जातक को सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

Leave a Comment