वंदे मातरम् पर इथियोपियाई गायकों की प्रस्तुति ने मन को छू लिया: पीएम मोदी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय

वंदे मातरम् पर इथियोपियाई गायकों की प्रस्तुति ने मन को छू लिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली की ओर से उनके स्वागत में आयोजित समारोह में वंदे मातरम् की प्रस्तुति को “मन को छू लेने वाली” करार दिया।

मोदी ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इथियोपिया के तीन गायक भारतीय राष्ट्रगीत गाते दिख रहे हैं।



प्रधानमंत्री और भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को इस दौरान उत्साहपूर्वक तालियां बजाते हुए देखा जा सकता है।



मोदी ने एक पोस्ट में कहा, “कल प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा आयोजित रात्रिभोज में, इथियोपियाई गायकों ने ‘वन्दे मातरम’ की एक अद्भुत गायन प्रस्तुति दी। यह ऐसे समय में एक गहरा भावनात्मक क्षण था जब हम ‘वन्दे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।”



मोदी चार दिन के लिए तीन देशों की यात्रा पर हैं। वह मंगलवार को जॉर्डन से यहां पहुंचे थे और यहां से ओमान के लिए रवाना होंगे।



भारत इस वर्ष राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है।

Related posts

28 मई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Uttarakhand New DGP सीएम धामी के विशेष सचिव को उत्तराखंड का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया

admin

Congress New Appointment कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव : कांग्रेस हाईकमान ने तीन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के प्रभारियों की नियुक्ति की, आदेश जारी

admin

Leave a Comment