FIDE World Cup खेल जगत में बड़ी उपलब्धि : भारत की युवा खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, जॉर्जिया में आयोजित महिला चेस वर्ल्ड कप जीतकर बनीं नई विश्व चैंपियन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स

FIDE World Cup खेल जगत में बड़ी उपलब्धि : भारत की युवा खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, जॉर्जिया में आयोजित महिला चेस वर्ल्ड कप जीतकर बनीं नई विश्व चैंपियन

चेस (शतरंज) दुनिया में आज भारत की युवा खिलाड़ी में दुनिया में अपना परचम लहरा दिया। महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली युवा खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने महिला के वर्ल्ड कप 2025 का किताब अपने नाम कर लिया है। जॉर्जिया में हुए इस वर्ल्ड कप फाइनल में 19 वर्षीय दिव्या ने इस दौरान हमवतन कोनेरू हम्पी को शिकस्त देते हुए ये खिताब अपने नाम किया। पिछले साल ही दिव्या ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता था और अब वह महिला चेस वर्ल्ड कप की चैंपियन बन गई हैं। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं।

फाइनल मुकाबले में दोनों भारतीय दिग्गजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों क्लासिकल गेम्स ड्रॉ रहे, जिसके बाद फैसला रैपिड टाईब्रेकर में हुआ। दिव्या देशमुख ने हम्पी को 1.5-0.5 से हराकर न केवल खिताब जीता बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया। वह शतरंज वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

इस बेहतरीन जीत के साथ ही दिव्या देशमुख भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गईं हैं। ग्रैंडमास्टर की उपाधि शतरंज की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित मानी जीता है और इसे हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के करियर की सबसे बडी उपलब्धियो में से एक होता है। इस जीत के बाद दिव्या को इनामी राशि के रूप में लगभग 43 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं हम्पी को करीब 30 लाख रुपये मिलेंगे।

हालांकि, ये पहली बार है जब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में दो भारतीय शतरंज खिलाड़ी आमने-सामने थीं। दोनों ही खिलाड़ी अब 2026 में होने वाले महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, 8 खिलाड़ियो के इस टूर्नामेंट से अगले वर्ल्ड महिला चैंपियनशिप मैच में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन चीन की जू वेनजुन की प्रतिद्वंद्वी का फैसला होगा।

Related posts

VIDEO नेताओं के बिगड़े बोल : “मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- देश के लिए भाजपा नेताओं के घर से कुत्ता भी नहीं मरा, छत्तीसगढ़ सीएम बघेल बोले-बजरंगी गुंडे भगवा पहन कर घूम रहे”, बीजेपी ने दिया करारा ‌जवाब, देखें वीडियो

admin

VIDEO कृष्ण नगरी में गुंडागर्दी : मथुरा में विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों को सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आरोपी गार्डों पर हुआ एक्शन, देखें वीडियो

admin

Diabetic patients neee leaves प्रकृति वरदान : नीम के पत्ते समेत पांच हरी पत्तियां डायबिटीज को कंट्रोल के साथ इंसुलिन को भी सक्रिय करती हैं, जानिए प्रयोग करने की विधि

admin

Leave a Comment