यूपी में पहले चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 11 जिलों की इन सीटों पर होगा मतदान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में पहले चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 11 जिलों की इन सीटों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। मंगलवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। ‌आज भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस समेत सभी दलों के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। ‌पहले चरण में शामली की तीन, मुजफ्फरनगर की छह, मेरठ की सात, बागपत की तीन, गाजियाबाद की पांच, हापुड़ की तीन, गौतमबुद्ध नगर की तीन, बुलंदशहर की सात, अलीगढ़ की सात, मथुरा की पांच, आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान है। इस चरण में कुल 623 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी अपना मेनिफेस्टो घोषणापत्र जारी करने जा रही है तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ वर्चुअल रैली करेंगे ।


Related posts

PM Modi Speech BJP Parliamentary Meeting : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव से पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा– विपक्ष घमंडिया गठबंधन, देंगे जवाब

admin

उत्तर प्रदेश में कोई सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करेगा तो उसे पड़ेगा भारी : सीएम योगी  

admin

कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को मनाने में जुटे भाजपा के मौर्य

admin

Leave a Comment