Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

नहीं रहे महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार, आखिरी दिनों में अभिनेता का जीवन दुखद भरा रहा

महान गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से अभी बॉलीवुड और कला जगत उभर भी नहीं पाया था कि आज एक और खबर ने प्रशंसकों को दुखी कर दिया । 90 के दशक में महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले कलाकार प्रवीण कुमार सोबती ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। 74 साल की उम्र में प्रवीण कुमार के निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। 6 दिसंबर 1947 को पंजाब में जन्मे प्रवीण ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले एक बेहतरीन एथलीट हुआ करते थे। प्रवीण गोला फेंक और चक्का फेंक यानी हैमर और डिस्क थ्रो में नंबर वन खिलाड़ी रह चुके हैं।महाभारत में निभाए गए भीम के किरदार ने प्रवीण कुमार को पूरे देश भर में पहचान दिला दी। धारावाहिकों के कई फिल्मों में भी उन्होंने अभिनय किया। बताया जा रहा है आखिरी समय में वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार भी लगाई थी। पिछले काफी समय से वह स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। आज सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

Leave a Comment