यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, जानिए जनता से इस बार क्या-क्या किए वायदे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, जानिए जनता से इस बार क्या-क्या किए वायदे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना बहुप्रतीक्षित मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) राजधानी लखनऊ में जारी कर दिया है। पार्टी इसे दो दिन पहले जारी कर रही थी लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की वजह से यह टाल दिया गया था। भाजपा के घोषणापत्र को जारी करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। राजधानी के गोमती नगर में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी ने इस घोषणा पत्र का नाम लोक कल्याण संकल्प पत्र रखा है। शाह ने कहा कि छात्राओं को स्कूटी और छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत तीन मुफ्त सिलेंडर हर वर्ष दिए जाएंगे। सीमांत और छोटे किसानों के लिए दुगनी किसान सम्मान निधि दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यूपी में 5 साल के विकास कार्यों को गिनाया। लखनऊ में भाजपा के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। अभी समाजवादी पार्टी ने अपना यूपी में घोषणा पत्र जारी नहीं किया है।

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यह वायदे

सभी 18 मंडलों में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन यूनिट स्थापित करेंगे
– मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर अत्याधुनिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर
– लव जेहाद पर 10 साल की जेल और 1 साल का जुर्माना
– मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाएंगे
– प्रत्येक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क
– 5 विश्व स्तरीय एक्जीबिशन और अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाएंगे
– 3 अत्याधुनिक डाटा सेंटर पार्क
– कानपुर में मेगा लेदर पार्क
– 10 लाख रोजगार और स्वरोजगार के मौके दिए जाएंगे
– बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना
– वाराणसी, मिर्जापुर और चित्रकूट में रोप-वे सेवा
– 2000 नई बसों के माध्यम से सभी गांवों में बस की सुविधा
– पूरे प्रदेश में अन्नपूर्णा कैंटिन
– काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो
– मछुआरा समुदाय के लिए नदियों के पास लाइफ गार्ड की नियुक्ति
– राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना
– ईडब्लूएस कल्याण बोर्ड का गठन
– सभी निर्माण श्रमिकों को मुफ्त जीवन बीमा
– दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों का पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह
– महर्षि वाल्मीकि का चित्रकूट में, संत रविदास का बनारस में, निषादराज गुह्रा का श्रृंग्वेरपुर में और डॉ भीम राव अम्बेडकर की स्मृति में सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना

Related posts

2019 heat speech Case Azam Khan Sentenced VIDEO फिर बढ़ी मुश्किलें : सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, इस मामले में 2 साल की सुनाई सजा, देखें वीडियो

admin

यूपी चुनाव में पत्नी की टिकट के लिए पति ही चुनौती बन गए, भाजपा ने दोनों का काटा पत्ता, तीसरे को बनाया प्रत्याशी

admin

Pm modi Inaugurates Kashmir vande Bharat Train  कश्मीर घाटी में छह दिन बाद देश की सबसे हाईटेक ट्रेन वंदे भारत शुरू करेगी यात्रा, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

admin

Leave a Comment