यूपी में रैली के दौरान अखिलेश यादव ने युवाओं को सरकारी नौकरी और आयु सीमा में छूट देने को लेकर किया बड़ा एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

यूपी में रैली के दौरान अखिलेश यादव ने युवाओं को सरकारी नौकरी और आयु सीमा में छूट देने को लेकर किया बड़ा एलान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज  जौनपुर में चुनावी रैली के दौरान प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा एलान किया। ‌अखिलेश ने कहा कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वह युवाओं के लिए पुलिस की भर्ती निकालेंगे। अखिलेश ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण हमारे युवाओं की उम्र निकल गई। हम सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में छूट देंगे। इसके अलावा हम फौज के लिए भी दिल्ली से आग्रह करेंगे कि जब तीन साल फौज में भर्ती नहीं हुई है तो कम से कम आयु की सीमा में भी छूट हमारे नौजवानों को दी जाए। इसके साथ अखिलेश ने कहा कि शिक्षा मित्रों को मानदेय सपा सरकार में मिलता था। भाजपा सरकार ने इसे छीन लिया‌। सरकार बनने पर शिक्षा मित्रों का सम्मान होगा और अनुदेशकों को समायोजित करने का काम करेंगे।

Related posts

अति दुखद : घाटी में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो कैप्टन, एक मेजर और एक जवान शहीद, एक आतंकी भी मारा गया, एनकाउंटर जारी

admin

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद समर्थक सड़कों पर उतरे, पाकिस्तान में बवाल और हालात बेकाबू, लाहौर का गवर्नर हाउस आग में जला दिया, सेना के हेड क्वार्टर पर किया कब्जा, देखें वीडियो

admin

UP PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश के पहले सड़क से 50 मीटर ऊपर चलने वाले “रोपवे पब्लिक ट्रांसपोर्ट” की दी सौगात, ऐसी व्यवस्था अभी दो देशों में है उपलब्ध, प्रधानमंत्री ने गाजीपुर की भिंडी और जौनपुर की मूली की खूब प्रशंसा

admin

Leave a Comment