Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 28, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद समर्थक सड़कों पर उतरे, पाकिस्तान में बवाल और हालात बेकाबू, लाहौर का गवर्नर हाउस आग में जला दिया, सेना के हेड क्वार्टर पर किया कब्जा, देखें वीडियो




पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की इस्लामाबाद हाईकोर्ट में गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। ‌ पाकिस्तान में उपद्रवियों ने लाहौर गवर्नर हाउस में लगाई आग। लाहौर के अलावा रावलपिंडी, क्वेटा कराची समेत कई शहर चिंगारी में जल उठे हैं। इस्लामाबाद से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें कि आगजनी और तोड़फोड़ को देखा जा सकता है । इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने रावलपिंडी सेना मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लागू कर दी है और पुलिस का साफ कहना है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इमरान को अल कादिर ट्रस्ट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीटीआई के समर्थकों ने लंदन में सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान उच्चायोग लंदन के बाहर इमरान खान की गिरफ्तारी का विरोध किया। पाकिस्तान में भी हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। भारतीय सुरक्षा बल पाकिस्तान के हालात पर वहां की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बलों की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि मंगलवार दोपहर बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया । इमरान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से पाक रेंजर्स ने ही गिरफ्तार किया है। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से इस्लामाबाद में हिंसा भड़क उठी है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा इमरान खान की गिरफ्तारी को सही ठहराया है। अदालत ने पाक रेंजर्स के तरीके को सही बताया है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक ने फवाद चौधरी, सैफुल्ला नियाजी, फैसल चौधरी, नईम हैदर, अली बुखारी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही गृह सचिव और आईजी इस्लामाबाद को अवमानना नोटिस जारी किया।

Leave a Comment