यूपी में रैली के दौरान अखिलेश यादव ने युवाओं को सरकारी नौकरी और आयु सीमा में छूट देने को लेकर किया बड़ा एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

यूपी में रैली के दौरान अखिलेश यादव ने युवाओं को सरकारी नौकरी और आयु सीमा में छूट देने को लेकर किया बड़ा एलान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज  जौनपुर में चुनावी रैली के दौरान प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा एलान किया। ‌अखिलेश ने कहा कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वह युवाओं के लिए पुलिस की भर्ती निकालेंगे। अखिलेश ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण हमारे युवाओं की उम्र निकल गई। हम सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में छूट देंगे। इसके अलावा हम फौज के लिए भी दिल्ली से आग्रह करेंगे कि जब तीन साल फौज में भर्ती नहीं हुई है तो कम से कम आयु की सीमा में भी छूट हमारे नौजवानों को दी जाए। इसके साथ अखिलेश ने कहा कि शिक्षा मित्रों को मानदेय सपा सरकार में मिलता था। भाजपा सरकार ने इसे छीन लिया‌। सरकार बनने पर शिक्षा मित्रों का सम्मान होगा और अनुदेशकों को समायोजित करने का काम करेंगे।

Related posts

UP 2 IPS officer transfer : यूपी में योगी सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

भाजपा विधायक पार्टी से सस्पेंड, ऐनमौके राज्य सभा चुनाव में वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताया

admin

Leave a Comment