धोनी ने एक बार फिर अपने फैसले से चौंकाया, कल संभालेंगे कमान, क्रिकेट प्रशंसकों में छाया जोश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 7, 2026
Daily Lok Manch
स्पोर्ट्स

धोनी ने एक बार फिर अपने फैसले से चौंकाया, कल संभालेंगे कमान, क्रिकेट प्रशंसकों में छाया जोश

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने फैसलों की वजह से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहते हैं। इन दिनों देश में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का क्रिकेट प्रशंसकों में फीवर चढ़ा हुआ है। लेकिन आईपीएल के शुरू होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी के इस फैसले से उनके लाखों प्रशंसक मायूस हो गए थे। लेकिन शनिवार शाम को महेंद्र सिंह धोनी के अचानक लिए गए फैसले से प्रशंसकों में जोश भर दिया है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के रूप में धोनी ने एक बार फिर से वापसी की है। ‌ बता दें कि आईपीएल मे खराब प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने एक बार फिर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी सौंप दी है। चेन्नई 8 मुकाबले खेलकर केवल 2 मैच जीत दर्ज कर सकी थी। अब बचे हुए मैचों में एक बार फिर से एमएस धोनी कप्तानी करते नजर आएंगे। 1 मई रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। चेन्नई सुपर किंग्स मैदान में उतरेगी, तब महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभालेंगे। बता दें कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन की वजह से कप्तान रवींद्र जडेजा आलोचना के शिकार हो रहे थे। 

Related posts

उत्तराखंड चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नौवां स्थान हासिल किया, सीएम धामी ने दी बधाई

admin

“स्टेडियम में खौफनाक हिंसा” : फुटबॉल मैच में अपनी टीम की हार के बाद गुस्साए हजारों प्रशंसक मैदान में ही भिड़ गए, 174 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, देखें वीडियो

admin

IND vs AUS : भारत का जीत से आगाज : टीम इंडिया ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली ताबड़तोड़ पारी, जडेजा के साथ नैया पार लगाई

admin

Leave a Comment