पीएम मोदी के साथ ममता बनर्जी की चाय पार्टी और सीएम योगी से अभिवादन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बनी चर्चा में - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 8, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के साथ ममता बनर्जी की चाय पार्टी और सीएम योगी से अभिवादन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बनी चर्चा में

राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ‌कार्यक्रम में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना भी शामिल थे। कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एक दूसरे से खूब गर्मजोशी से मिले। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चाय पार्टी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। वहीं ममता बनर्जी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक दूसरे के प्रति अभिवादन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। ‌कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इस दौरान जजों से न्यायिक प्रक्रिया में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने की अपील की। इस दौरान पीएम ने जेल में बंद अंडर ट्रायल कैदियों के लिए हाईकोर्ट के जजों और राज्य सरकारों से खास अपील की । प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय और भी ज्यादा खास है। यह आयोजन ऐसे समय मे हो रहा है जब देश आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मना रहा है। जब हमारी आजादी के 100 साल पूरे हों तब एक ऐसी न्याय व्यवस्था बनाई जाए, जो बेहतर हो। कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की जॉइंट कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, केंद्रीय कानून मंत्री और सभी 25 हाईकोर्ट्स के चीफ जस्टिस भी मौजूद थे। ऐसी कॉन्फ्रेंस 5 साल के बाद आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम में पहुंचे देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आपस में खूब हंसी मजाक की। इस दौरान पीएम मोदी और ममता बनर्जी की दिल्ली के विज्ञान भवन में एक साथ चाय पीते हुए तस्वीरों ने सभी का ध्यान खींचा। ऐसे ही सीएम योगी और ममता बनर्जी का एक दूसरे के करीब सम्मान भाव भी चर्चा में रहा। 

Related posts

भारत और पाकिस्तान में बढ़ते टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की बड़ी घोषणा, कहा- दोनों देश युद्ध विराम पर सहमत

admin

Diabetes Control Anjeer benefits : डायबिटीज को नियंत्रण रखने और इंसुलिन को बढ़ाने में कारगर है “अंजीर” के पत्ते

admin

नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन पर साल 2019 की घटना को याद करते हुए “भावुक” हुए पीएम मोदी

admin

Leave a Comment