Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

धामी सरकार ने किया फैसला, उत्तराखंड में सभी पुलों का किया जाएगा सेफ्टी ऑडिट, शासनादेश जारी

30 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल पुल टूटने से 135 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद राज्य सरकारों ने अपने अपने यहां बने जर्जर पुलों के लिए जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार ने भी अब राज्य में बने सभी पुलों की जांच पड़ताल की जाएगी। उत्तराखंड में भी कई पुल हैं, जो जर्जर हालत में हैं। लिहाजा उत्तराखंड के पुलों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। इससे संबंधित शासनादेश प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु की ओर से जारी किया गया है। साथ ही पुलों से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट को हर हाल में 3 हफ्ते के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं, यदि पुलों पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो संबंधित अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी तय की जाएगी

Leave a Comment