Record : बनाया रिकॉर्ड : देश के पहले मतदाता 106 साल के श्याम शरण नेगी ने 34वीं बार हिमाचल प्रदेश में डाला वोट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Record : बनाया रिकॉर्ड : देश के पहले मतदाता 106 साल के श्याम शरण नेगी ने 34वीं बार हिमाचल प्रदेश में डाला वोट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव इसी महीने 12 नवंबर को होना है। उससे पहले डाक मतपत्र से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वतंत्र भारत के पहले वोटर हिमाचल प्रदेश के श्याम शरण नेगी ने आज 34वीं बार मतदान किया है। ‌इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम शरण नेगी (Shyam Saran Negi) ने आज कल्पा में अपने घर पर डाक मतपत्र के माध्यम से 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए 34वीं बार मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि राज्य की 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। बता दें कि साल 1952 में देश में पहली बार हुए मतदान में श्याम सरण नेगी ने पहली बार वोट डाला था। ऐसे में वह पूरे देश में पहले से मतदाता हैं जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने श्याम शरण नेगी को वोट डालते हुए फोटो शेयर किया है।

Related posts

Parliament monsoon session : आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा

admin

जापान में आया शक्तिशाली भूकंप, 7.6 रही तीव्रता, सुनामी की जारी की गई चेतावनी

admin

कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

admin

Leave a Comment