उद्धव ठाकरे सरकार के संकट पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय


उद्धव ठाकरे सरकार के संकट पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान

भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के संकट पर बड़ा बयान दिया है। ‘डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उद्धव सरकार पर निशाना साधा है और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की बात कही। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा का कमल खिल रहा है’, शिवसेना के दिन उसी दिन पूरे हो गए थे, जब गठबंधन छोड़ के एनसीपी और कांग्रेस की गोद में बैठ गए थे, जिनका कोई तालमेल नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि उद्धव सरकार के संकट में भाजपा की कोई भूमिका नहीं, अगर करना होता तो सरकार ही नहीं बनने देते, तीनों दलों की सरकार ने महाराष्ट्र को पीछे किया है। बता दें कि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार के कद्दावर मंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के 15, एक एनसीपी और 14 निर्दलीय विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में हैं । शिंदे के अलावा 3 मंत्री और हैं। कुल 30 विधायक मौजूद हैं।  जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे सरकार में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के पूरे घटनाक्रम पर भाजपा भी नजरें बनाए हुए हैं। राजधानी दिल्ली में आज गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैठक की है। 

Related posts

Rajasthan Chemical Factory Fire : राजस्थान के भिवाड़ी में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

admin

हाई वोल्टेज ड्रामा: सड़क पर ही भाजपा विधायक ने अपने समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोक लिया, दोनों नेताओं के बीच हुई जमकर बहस, वीडियो

admin

4 साल सेना में भर्ती के विरोध में हो रही हिंसा के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान

admin

Leave a Comment