Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड के सभी मंत्रियों को दी गई एक और नई जिम्मेदारी



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आज एक और अहम फैसला करते हुए अपने मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को जिलों का भी प्रभारी नियुक्त किया है । कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी जिले, गणेश जोशी को उधम सिंह नगर जिले की प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून जिले के प्रभारी मंत्री की कमान सुबोध उनियाल, रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत, चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी जिले, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जिले की कमान सौंपी गई है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Comment