देहरादून सृष्टि कंडारी मौत मामला : पति और ननद गिरफ्तार, सास की अग्रिम जमानत अर्जी भी खारिज - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून सृष्टि कंडारी मौत मामला : पति और ननद गिरफ्तार, सास की अग्रिम जमानत अर्जी भी खारिज


देहरादून की चर्चित सृष्टि कंडारी मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सौरभ खत्री और ननद चारू खत्री को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं मामले की तीसरी आरोपी एवं सृष्टि की सास प्रवीना खत्री को भी अदालत से कोई राहत नहीं मिली। देहरादून सत्र न्यायालय ने उनकी अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की संभावना भी बढ़ गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान मृतका की मां समेत कई महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके अलावा मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की भी गहन जांच की गई। जांच में उस वीडियो को भी महत्वपूर्ण साक्ष्य माना गया है, जिसे सृष्टि ने अपनी मौत से पहले अपनी मां को भेजा था। वीडियो में उसने विवाह के बाद से लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलने तथा दहेज को लेकर दबाव बनाए जाने की बात कही थी।
गौरतलब है कि 29 जुलाई को डोईवाला क्षेत्र में सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति, सास और ननद पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और हत्या का आरोप लगाया था। मामले ने पूरे प्रदेश में व्यापक चर्चा और आक्रोश पैदा कर दिया था। इसकी गंभीरता को देखते हुए पहले एसएसपी देहरादून ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जांच सीबी-सीआईडी को सौंप दी गई। अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी और अदालत के ताजा फैसले के बाद मामले की जांच निर्णायक चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है।

Related posts

मौनी अमावस्या पर आस्था का महासंगम: हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

admin

पीएम मोदी की अपील पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने अपना सरकारी काफिला आधा किया

admin

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होने वाली परीक्षा की तैयारी में जुटा

admin

Leave a Comment