जनरल बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका की अस्थियों को बेटियों ने हरिद्वार गंगा में प्रवाहित किया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

जनरल बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका की अस्थियों को बेटियों ने हरिद्वार गंगा में प्रवाहित किया


देश के पहले चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियों को आज दोपहर को गंगा में विसर्जित की गई। राजधानी दिल्ली से जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियां कृतिका और तारिणी अपने माता-पिता की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचीं। हरिद्वार गंगा घाट पर पुरोहितों ने पूरे रीति-रिवाज से जनरल रावत और पत्नी मधुलिका की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराया।
इससे पहले सुबह दोनों बेटियों ने दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट से अपने माता-पिता की अस्थियां इकट्ठा की। जनरल बिपिन रावत और मधुलिका की अस्थियों को कलश में रखकर लाल कपड़े से बांधा गया था। बेटियों ने नम आंखों से अपने माता-पिता की अस्थियों को नमन किया। इसके बाद वह अस्थियां लेकर वहां से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियों से मुलाकात भी की।

Related posts

BSNL logo slogan change : 24 साल बाद टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने बदला अपना क्लेवर

admin

Sidhu Moose wala murder case : पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ अमेरिका के कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

admin

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

admin

Leave a Comment