पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent अपराध उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

यूपी के मऊ के पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी को गुरुवार 15 दिसंबर को कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई है। पूर्व विधायक को ये सजा गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाई है। उन्हें कोर्ट ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी और भीम सिंह को दोषी सिद्ध होने के बाद सजा सुनाई है। पूर्वांचल के माफिया विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ 1996 में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में गुरुवार को अदालत ने फैसला सुनाया है। गाजीपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट दोपहर करीब ढाई बजे अपना फैसला सुनाया है। हालांकि फैसले के वक्त कोर्ट में मुख्तार अंसारी मौजूद नहीं रहे। मुख्तार अंसारी को ईडी की कस्टडी में होने और सुरक्षा कारणों की वजह से गाजीपुर कोर्ट नहीं भेजा गया। लिहाजा प्रयागराज के ईडी दफ्तर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के इंतजाम किए गए थे।

Related posts

Breaking Himachal Pradesh Shimla munshipal election Notification Release : ब्रेकिंग : अधिसूचना जारी, शिमला नगर निगम चुनाव के लिए तारीखों का किया एलान, नामांकन करने, चुनाव और नाम वापसी लेने का यह रहेगा पूरा शेड्यूल, देखें लिस्ट

admin

Horoscope Punchang 13 नवंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

भाजपा ने युवा नेता नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने दी बधाई

admin

Leave a Comment