Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Breaking Himachal Pradesh Shimla munshipal election Notification Release : ब्रेकिंग : अधिसूचना जारी, शिमला नगर निगम चुनाव के लिए तारीखों का किया एलान, नामांकन करने, चुनाव और नाम वापसी लेने का यह रहेगा पूरा शेड्यूल, देखें लिस्ट


नगर निगम शिमला चुनाव के लिए आखिरकार आज इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार शाम को नगर निगम शिमला चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर निगम शिमला के चुनाव 2 मई को होंगे। वहीं चुनाव के परिणाम 4 मई को आएंगे। जारी अधिसूचना के मुताबिक, नगर निगम शिमला चुनाव को लिए प्रत्याशी 13, 17 और 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे।

19 अप्रैल की तारीख को नामांकन की स्क्रूटनी के लिए रखा गया है।‌ इसके अलावा जारी अधिसूचना के मुताबिक, 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को नामांकन वापस लेने के बाद चुनाव रण में बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए 2 मई के दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। नगर निगम शिमला चुनाव में के परिणाम 4 मई को आएंगे।

Leave a Comment