Gujarat assembly elections congress manifesto release : कांग्रेस ने सबसे पहले गुजरात चुनाव के लिए जारी किया "मेनिफेस्टो", जनता से किए 12 वादे, पार्टी ने कहा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बदलेंगे नाम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Gujarat assembly elections congress manifesto release : कांग्रेस ने सबसे पहले गुजरात चुनाव के लिए जारी किया “मेनिफेस्टो”, जनता से किए 12 वादे, पार्टी ने कहा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बदलेंगे नाम


गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सबसे पहले अपना मेनिफेस्टो आज राजधानी अहमदाबाद में जारी कर दिया है। कांग्रेस के इस मेनिफेस्टो को जारी करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अहमदाबाद पहुंचे। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में साफ संकेत दिए कि अगर उनकी पार्टी की सरकार आती है तो वह भाजपा की कई योजनाओं को बदल देंगे। कांग्रेस के आज जारी किए गए मेनिफेस्टो में सबसे ज्यादा सुर्खियों में अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदल कर फिर से सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम करने का एलान रहा।
इसके अलावा कांग्रेस ने 10 लाख नौकरियों देने का वादा किया। वहीं, किसानों का कर्ज 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की बात कही। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘जन घोषणा पत्र 2022’ जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवा, महिला, किसान, सबके लिए लोकलुभावन वादे किए हैं। मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने कहा है कि बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई रद की जाएगी और फिर से सबको जेल भेजा जाएगा। कांग्रेस ने आगे कहा कि अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल के नाम से करेंगे। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने दिया जाएगा, इनमें महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। सरकारी नौकरियों की भर्ती में भ्रष्टाचार, बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का वादा किया है। साथ ही बेरोजगारों को 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में भी पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली का दांव चल दिया है। कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में 10 साल से अधिक समय से कार्यरत संविदा या आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने का भी वादा किया है। गौरतलब है कि गुजरात में दो चरण में अगले महीने 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। चुनाव नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

Gujarat assembly election Congress manifesto release 12 major promises for public

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जनता से यह किए 12 वादे–




1)- 10 लाख नौकरियां (रिक्त पद भरे जाएंगे।

2)- किसानों को 10 घंटे बिजली मुफ्त दी जाएगी।

3)- बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

4)- भ्रष्टाचार से निपटने के लिए Fast Track Courts

5)- गुजरात के बच्चों के लिए Military Academy बनाई जाएगी।

6)- 300 Unit तक बिजली मुफ्त।

7)- LPG Cylinder केवल 500 में दिया जाएगा।


8)- शिक्षा और स्वास्थ्य का व्यवसायिकरण पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

9)- गुजरात के हर नागरिक को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

10)- विकलांग, विधवा, जरूरतमंद महिलाओं को 2000 रुपये दिए जाएंगे।


11)- सभी किसानों का 3 लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा।

12)- किसानों के जितने भी बिजली बिल बाकी हैं सब माफ कर दिए जाएंगे।

Related posts

विश्व नेताओं की बिरादरी में पीएम मोदी का एक बार फिर बजा डंका, सभी को पीछे छोड़ बने लोकप्रिय नेता

admin

Chhattisgarh Dantewada naxali attack बड़ी खबर : जवानों की गाड़ी को आईडी से किया ब्लास्ट, 11 जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

admin

असम में नया अध्याय: हेमंता बिस्वा सरमा का ऐतिहासिक चौथा शपथ ग्रहण

admin

Leave a Comment