बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया बेटी का नाम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 13, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया बेटी का नाम

(Bollywood actress bipasa Basu birth baby girl daughter Name announced on Instagram post) बॉलीवुड फिल्म बिपाशा बसु ने आज मुंबई में बेटी को जन्म दिया है। अभिनेत्री शादी के 6 साल बाद मां बनी हैं। ‌बिपाशा ने मुम्बई के खार स्थित हिंदूजा अस्पताल में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा लंबे समय से इस मोमेंट का इंतजार कर रहे थे। अगस्त में बिपाशा और करण ने अनाउंस किया था कि उनके घर मे जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। तब से बिपाशा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रही थीं। बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल 2016 में की थी। करण और बिपाशा की मुलाकात ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार करण और विपाशा ने शादी का फैसला लिया। बता दें कि बिपाशा करण की 3 पत्नी हैं, इससे पहले करण ने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों ही शादियां महज कुछ समय तक ही चल पाई। बिपाशा बसु ने बेटी का नाम देवी बिपाशा बसु (Devi bipasa Basu) रखा है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी।

Related posts

विदेश मंत्री जयशंकर कतर यात्रा के बाद बहरीन पहुंचे

admin

सुरक्षा में बड़ी लापरवाही : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान गड्ढे में फंसा, सुरक्षा जवानों ने धक्का देकर निकाला, वीडियो

admin

सीएम योगी का फार्मूला आज से राजधानी दिल्ली में भी

admin

Leave a Comment