पत्नी के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने विधायक पति का काटा टिकट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक

पत्नी के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने विधायक पति का काटा टिकट

अभी कुछ समय पहले कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह के पति अंगद सिंह का कांग्रेस ने टिकट काट दिया है। बता दें कि विधायक अंगद सिंह ने साल 2017 में पंजाब की नवांशहर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता था। इस बार इसी सीट से अंगद कांग्रेस के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन आज कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में उनका टिकट काट दिया है । कांग्रेस ने नवांशहर से सतबीर सैनी को टिकट दिया है । बता दें कि फिलहाल अंगद सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, अभी पत्ते नहीं खोले हैं। चर्चा है कि वह नवांशहर से निर्दलीय उम्मीदवार लड़ सकते हैं । बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अदिति सिंह के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद कांग्रेस ने अंगद सिंह को टिकट नहीं दिया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अदिति सिंह को रायबरेली से प्रत्याशी बनाया है। ‌

Related posts

सीएम योगी ने बहराइच चुनावी रैली में रामायण के लंकेश की तर्ज पर सपा को दिया नया नाम

admin

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा आईटी और सोशल मीडिया टीम को करेगी मजबूत, बीएल संतोष ने कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी मंत्र

admin

सपा विधायक सुभाष पासी को भाजपा में शामिल कर बोले स्वतंत्र देव सिंह, धनतेरस पर बड़ी उपलब्धि

admin

Leave a Comment