शिकायत : यूपी की 5 साल की बच्ची ने "महंगाई" पर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 9, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

शिकायत : यूपी की 5 साल की बच्ची ने “महंगाई” पर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल

( UP Kriti Dubey pm modi letter viral dearness pencil ✏️ rubber maggi) : महंगाई से परेशान उत्तर प्रदेश की एक 5 साल की बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।बच्ची ने चिट्ठी शिकायत करते हुए पीएम मोदी से पेंसिल रबड़ और मैगी के बढ़ते दाम कम करने की मांग की है। ‌ उत्तर प्रदेश कन्नौज के छिबरामऊ की रहने वाली 5 साल की बच्ची का नाम कृति दुबे है और वह पहली कक्षा की छात्रा है। कृति ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, ”प्रधानमंत्री जी आपने बहुत ज्यादा महंगाई कर दी है। यहां तक कि मेरी पेंसिल और रबड़ भी महंगी कर दी और मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अब पेंसिल मांगने पर मेरी मां मुझे मारती है। मैं क्या करूं? दूसरे बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं।

UP Kriti Dubey pm modi letter dearness pencil ✏️ rubber Maggi

कृति दुबे द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र पर उसके पिता ने कहा है कि यह मेरी बेटी की मन की बात है। इस पर पिता ने आगे कहा, ‘यह मेरी बेटी की ‘मन की बात’ है। वह हाल ही में उस समय नाराज हो गई, जब उसकी मां ने उसे स्कूल में पेंसिल खो जाने पर डांटा। महंगाई को लेकर लिखी गई प्रधानमंत्री को बच्ची की अच्छी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं, छिबरामऊ के एसडीएम अशोक कुमार ने कहा, उन्हें इस छोटी बच्ची के पत्र के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पता चला। मैं किसी भी तरह से बच्ची की मदद करने के लिए तैयार हूं और यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगा कि उसका पत्र संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे।

Related posts

भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ब्रिटेन में पीएम की रेस में सबसे आगे, बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा

admin

ईपीएफओ ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 100% निकासी की मिली मंजूरी, अब आसानी से बचत के पैसे निकाल सकेंगे कर्मचारी

admin

सीबीएसई-सीआइएससीई 10 वीं, 12 वीं टर्म 2 की ऑफलाइन मोड परीक्षा के आयोजन पर सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई

admin

Leave a Comment