उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज : बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ी सर्दी और पर्यटकों की भीड़ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड मौसम

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज : बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ी सर्दी और पर्यटकों की भीड़

उत्तराखंड में आज यानी 26 जनवरी से मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 8 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और टिहरी गढ़वाल के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के निचले इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की आशंका है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 31 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार 26 से 28 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 27 जनवरी को अधिकांश इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार और शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद नैनीताल, औली (स्कीइंग), मुनस्यारी (पंचाचूली दर्शन), चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड/ट्रेकिंग), धनौल्टी, मसूरी (लाल टिब्बा), चकराता और हर्षिल जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

27 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 जनवरी को पूरे उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते कई मार्ग अभी भी बाधित हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में धूप के साथ ठंड बनी हुई है। विभाग ने बादलों के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़क फिसलन, पानी जमने और हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देहरादून में दिन में धूप, शाम को बादल

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बाद में धूप खिली, लेकिन शाम तक बादल छाने की संभावना है। शहर का न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार को देहरादून में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान के 10 से अधिक शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। फतेहपुर और पाली में सबसे ज्यादा ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.9 और 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर प्रदेश के 19 और बिहार के 5 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सुबह और देर रात दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है।

आगे का मौसम अनुमान

  • 9 से 11 फरवरी: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना।
  • 10 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सुबह मध्यम कोहरा।
  • 11 फरवरी: पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ेगा, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश संभव, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा कम होगा।

Related posts

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसों के बाद धामी सरकार ने कमेटी गठित की, 15 अगस्त तक सौंपेंगी की रिपोर्ट

admin

नाना पाटेकर ने बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर किए दर्शन, देवभूमि की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता में रमे अभिनेता

admin

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, कई लोगों की मौत, सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, राहत बचाव कार्य जारी

admin

Leave a Comment