Cyclone Montha चक्रवात मोंथा के बाद बढ़ी ठंड - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Cyclone Montha चक्रवात मोंथा के बाद बढ़ी ठंड

बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात मोंथा का असर दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि राजधानी दिल्ली में ठंड दस्तक दे चुकी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की एडवाइजरी जारी की है।

देश में दक्षिण के साथ अब यूपी राजस्थान के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश के साथ 30 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। भारत के राज्य केरल, कर्नाटक में और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

गंभीर चक्रवात ‘मोंथा’ के कमजोर पड़ने के बावजूद ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इसका असर पड़ रहा है। ओडिशा से आंध्र प्रदेश, बंगाल और झारखंड के बीच चलने वाली 61 ट्रेनों को रद करना पड़ा है। वर्षा के कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतमें खड़ी धान की फसल बिछ गई तो आलू व दूसरी सब्जियां खराब हो गई हैं।

राजस्थान में दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे फसलें खराब हुई हैं। उप्र में आलू की बोआई पिछड़ने की आशंका बीते दो दिनों में हुई वर्षा से पूर्वी उत्तर प्रदेश में खेत में खड़ी व कटाई के बाद खलिहान में पड़ी धान की फसल को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।

Related posts

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker and Sarabjot singh Bronze Medal 🥇 : पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक और मेडल जीता, मनु भाकर और सरबजीत की जोड़ी ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया

admin

विराट कोहली की एक साथ दो लंबी छलांग : “आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में बंपर फायदा के साथ ट्विटर पर भी हुए 5 करोड़ फॉलोअर्स”, अब तीन खिलाड़ियों से पीछे

admin

30 दिसंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment