Cyclone Montha चक्रवात मोंथा के बाद बढ़ी ठंड - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Cyclone Montha चक्रवात मोंथा के बाद बढ़ी ठंड

बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात मोंथा का असर दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि राजधानी दिल्ली में ठंड दस्तक दे चुकी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की एडवाइजरी जारी की है।

देश में दक्षिण के साथ अब यूपी राजस्थान के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश के साथ 30 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। भारत के राज्य केरल, कर्नाटक में और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

गंभीर चक्रवात ‘मोंथा’ के कमजोर पड़ने के बावजूद ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इसका असर पड़ रहा है। ओडिशा से आंध्र प्रदेश, बंगाल और झारखंड के बीच चलने वाली 61 ट्रेनों को रद करना पड़ा है। वर्षा के कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतमें खड़ी धान की फसल बिछ गई तो आलू व दूसरी सब्जियां खराब हो गई हैं।

राजस्थान में दो दिनों से हो रही वर्षा के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे फसलें खराब हुई हैं। उप्र में आलू की बोआई पिछड़ने की आशंका बीते दो दिनों में हुई वर्षा से पूर्वी उत्तर प्रदेश में खेत में खड़ी व कटाई के बाद खलिहान में पड़ी धान की फसल को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।

Related posts

महाराष्ट्र में जारी संकट के बीच पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर विदेश रवाना

admin

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश बाबू से एक बार फिर हुई “मिस्टेक”, मंच पर पीएम मोदी के बजाय पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को धन्यवाद करने लगे, वीडियो

admin

Kedarnath Kapat Opening Live गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद बाबा केदारनाथ धाम के मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज सुबह खोले गए, खराब मौसम के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, सीएम धामी भी मौजूद रहे, देखें मंदिर खुलने का लाइव वीडियो

admin

Leave a Comment