सीएम योगी ने अखिलेश से हाथ मिलाकर पीठ थपथपाई, दोनों की इस अंदाज में हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर छाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अखिलेश से हाथ मिलाकर पीठ थपथपाई, दोनों की इस अंदाज में हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर छाई

उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा में नवनिर्वाचित सदस्यों को विधायक पद की दिलाई गई। ‌समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गर्मजोशी से मिले । ‌बता दें कि उत्तर प्रदेश में 403 विधायक विधानसभा में शपथ ले रहे हैं। विधायकों का शपथ समारोह विधानसभा में आज और कल चलेगा। ‌ सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शपथ दिलाई। ‌ जब सीएम योगी सदन में विधायक पद की शपथ लेने जा रहे थे उसी दौरान अखिलेश यादव से खूब दिल खोलकर मिले। अखिलेश यादव और योगी ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। जिसके बाद योगी ने अखिलेश के कंधे पर हाथ रखा। अखिलेश यादव ने भी योगी के बाद दूसरे नंबर पर विधायक पद की शपथ ली है। विधानसभा में योगी और अखिलेश की इस अंदाज में हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ‌

Related posts

स्नान-दान-पुण्य का पर्व : माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार, प्रयागराज और वाराणसी में स्नान करने के लिए उमड़ी भारी भीड़

admin

सपा गठबंधन में बढ़ रही दरार, तीन दलों ने अखिलेश यादव के खिलाफ खोला मोर्चा

admin

Uttar pradesh : सुजानगंज विकासखंड : लाखों रुपए गबन के मामले में बीडीओ ने थाने में दी तहरीर

admin

Leave a Comment