UP Amroha Multiplex Building Demolished Accident VIDEO : अमरोहा में निर्माणाधीन सिनेमाघर की दीवार भरभराकर गिरी, 9 मजदूर दबे, 2 की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी, देखें वीडियो - Daily Lok Manch UP Amroha Multiplex Building Demolished
May 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

UP Amroha Multiplex Building Demolished Accident VIDEO : अमरोहा में निर्माणाधीन सिनेमाघर की दीवार भरभराकर गिरी, 9 मजदूर दबे, 2 की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी, देखें वीडियो

  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर के आजाद रोड स्थित माधव सिनेमा हॉल का छज्जा दीवार समेत गिर गया। मलबे में नौ मजदूर दब गए। जिनमें से दो की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। अमरोहा में निर्माणाधीन मल्टीप्लेक्स का छज्जा ढह‌‌ गया। छज्जा गिरने से इसके नीचे कई मजदूर दब गए। बचाव कार्य चलाया गया और मलबे के नीचे से सभी मजदूरों को निकाला गया।



मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो की मृत्यु हो गई है, जबकि चार गंभीर रुप से घायल हैं। करीब 11 बजे ये हादसा हुआ। मौके पर डीएम-एसपी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है। बताया जा रहा है, जिस सिनेमाघर का निर्माण चल रहा था वो जर्जर हो चुका था। 2 महीने पहले इसको पूरा गिराकर फिर से इसका निर्माण करवाया जा रहा था। पीछे का हिस्सा पूरा गिरा दिया गया था। आगे छज्जा और दीवार गिराई जा रही थी। वहीं पीछे निर्माण कार्य चल रहा था।



रविवार सुबह सभी मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक दीवार भर-भराकर गिर गई। मजदूरों को भागने का मौके भी नहीं मिल पाया। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Uttar Pradesh Amroha Multiplex Building Demolished 2 Labours Killed

Related posts

Operation Sindoor ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाक : पाकिस्तान के  किए गए हमले को देश की जांबाज सेना ने नाकाम किया, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट, युद्ध जारी

admin

10 सितंबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

VIDEO उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया, बिना उद्घाटन किए लौटे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment