Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

‘युवा आयोग गठन’ पर ऋषिकेश में सीएम धामी का जोरदार स्वागत, युवाओं ने जताया आभार



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज गैरसैंण से देहरादून लौटते समय ऋषिकेश के नटराज चौक पर स्थानीय लोगों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

युवाओं ने कहा कि राज्य युवा आयोग का गठन युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने स्वागत और मिले स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment