सीएम योगी ने धीरेंद्र पाल सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, इस जिले के हैं रहने वाले - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने धीरेंद्र पाल सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, इस जिले के हैं रहने वाले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर धीरेंद्र पाल सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है। धीरेंद्र पाल सिंह को सीएम योगी ने अपना “शिक्षा सलाहकार” नामित किया है। बता दें कि प्रोफेसर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के साथ तीन विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रहे हैं। वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति की कार्यान्वयन समिति के पदेन सदस्य भी रहे हैं। प्रोफेसर धीरेंद्र पाल सिंह को शिक्षा क्षेत्र में अच्छा काम करने के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। धीरेंद्र पाल सिंह जलेसर, एटा के रहने वाले हैं। उन्होंने आगरा के आरबीएस कॉलेज से बीएससी के बाद वनस्पति विज्ञान (बाटनी) में एमएससी किया है। उसके बाद प्रोफेसर धीरेंद्र ने कुमायूं विश्वविद्यालय, गढ़वाल से पीएचडी किया ।

यह भी पढ़ें–

यह भी पढ़ें–

Related posts

बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम योगी ने विधायकों को दिया बड़ा तोहफा

admin

सीएम योगी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी की जीत से पहले ही कर दिया बड़ा एलान

admin

यूपी में लोकतंत्र का आज आखिरी उत्सव, सातवें चरण के लिए इन जिलों में वोटिंग शुरू, योगी सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर

admin

Leave a Comment