भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बचपन की यादें ताजा की, "तेज बारिश के बीच सड़क पर अपना काफिला रोक कर पुरानी दुकान पर चाय पी", देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बचपन की यादें ताजा की, “तेज बारिश के बीच सड़क पर अपना काफिला रोक कर पुरानी दुकान पर चाय पी”, देखें वीडियो


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी) नड्डा आज अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे। यहां पर नड्डा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिमला पहुंचे थे। जब इस कार्यक्रम से वापस जा रहे थे उस समय बारिश हो रही थी। उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत तमाम पार्टी के बड़े नेता मौजूद थे। शिमला स्थित समरहिल पर ठाकुर स्वीट शॉप पर पहुंचते ही उन्होंने अपनी गाड़ी रोक कर दुकान के संचालक 86 साल के नाथूराम ठाकुर से मिले । इस दौरान भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए यहां चाय भी पी। ‌‌जेपी नड्डा ने कहा कि मैं यहीं पला-बढ़ा हूं और यह मेरे दूसरे घर जैसा लगता है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बचपन में इसी दुकान पर पर आते थे। ‌इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद थे।





हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ कार्यक्रम में शामिल हुए जेपी नड्डा–

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को हिमाचल प्रदेश विद्यालय के पूर्व छात्र संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद थे। बता दें कि अनुपम खेर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ही पढ़ाई की है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र भवन का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में मौजूद विश्वविद्यालय के सैकड़ों पूर्व छात्रों से भी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुलाकात कर पुरानी यादें साझा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर समेत जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी। ‌

Related posts

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

Delhi Rajghat “Satyagrah” Congress Rahul Gandhi Disqualified Defamation Case Live राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद किए जाने के बाद अब बहन प्रियंका ने संभाला मोर्चा, “कांग्रेस आज करेगी “सत्याग्रह”, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत जुटेंगे पार्टी तमाम दिग्गज नेता

admin

एससी-एसटी को प्रमोशन में आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चार महीने बाद सुनाया महत्वपूर्ण फैसला, जानिए अदालत ने क्या कहा

admin

Leave a Comment