सेवा विस्तार : सीएम योगी ने पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी का कार्यकाल और बढ़ाया, 6 महीने पहले रिटायरमेंट के बाद बनाए गए थे सलाहकार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सेवा विस्तार : सीएम योगी ने पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी का कार्यकाल और बढ़ाया, 6 महीने पहले रिटायरमेंट के बाद बनाए गए थे सलाहकार



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अपने सबसे विश्वासपात्र वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे अवनीश अवस्थी का कार्यकाल 1 साल के लिए और बढ़ा दिया है। 6 महीने पहले सितंबर 2022 में रिटायरमेंट के बाद अवनीश अवस्थी सलाहकार बनाए गए थे। प्रशासनिक सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। आज उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर एक बार अपने भरोसेमंद सीनियर आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी पर भरोसा जताया है। बता दें कि 1987 बैच के आईएएस अफसर अ‌वनीश कुमार अवस्थी की गिनती सीएम योगी के करीबी अफसरों में होती है। अवनीश कुमार अवस्थी 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे। 2017 में जब सीएम योगी बने थे। उसके बाद अवनीश अवस्थी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य उन्हीं के सीईओ रहते हुए।



अवनीश अवस्थी का जन्म 19 अगस्त 1962 को कानपुर में हुआ था। यहीं से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा हासिल की और फिर आईआईटी कानपुर से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 1987 में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने के बाद अवस्थी को यूपी कैडर मिला। प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी अवनीश अवस्थी की धर्मपत्नी हैं। मालिनी पद्मश्री से सम्मानित हो चुकी हैं। लोकगायन के क्षेत्र में मालिनी ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है।

Related posts

यूपी में विधान परिषद चुनाव की तारीखों का भी हुआ एलान, अधिसूचना हुई जारी

admin

Gazipur court Gangster Mukhtar Ansari Punishment : माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर कोर्ट ने 10 साल की सुनाई सजा, छोटे भाई अफजाल अंसारी पर भी कुछ देर में आएगा फैसला, जा सकती है सांसदी

admin

UP 4 PPS Officers Transfer : यूपी में 4 पीपीएस अफसरों का तबादला

admin

Leave a Comment