वेस्टर्न डिस्टरबेंस : हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश बर्फबारी और तेज आंधी का अलर्ट, कुछ दिनों तक रहेगा ऐसा ही मौसम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 18, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

वेस्टर्न डिस्टरबेंस : हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश बर्फबारी और तेज आंधी का अलर्ट, कुछ दिनों तक रहेगा ऐसा ही मौसम



देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदल गया है। इसकी वजह है वेस्टर्न डिस्टरबेंस । भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों, खासकर गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्मी और लू का असर जारी रहने की आशंका भी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलेगा।कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
हिमाचल प्रदेश में आज (15 मार्च) से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आज से बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

उत्तरखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही इन इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 मार्च के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 15 से 17 मार्च के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को आंधी और बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में 14 और 15 मार्च को गरज के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है।



मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 17 मार्च को प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके प्रभाव से प्रदेश में 17 मार्च को प्रदेश के कुछ अलग अलग हिस्सों में हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 20 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. वहीं 15, 16, 18 और 19 मार्च को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। 15 मार्च को प्रदेश के कई स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के साथ तूफान आने का ऑरेंज अलर्ट जाती किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में भी 4 से 7 डिग्री तक की कमी दर्ज होने की संभावना है।

वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में आधी रात से मौसम बदल गया है। आज सुबह राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ ही बरस भी पड़े है।दिल्ली से सटे यूपी में भी आज मौसम बिगड़ने वाला है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बादल गरजने की संभावना है और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक यूपी में ऐसा ही मौसम रहेगा।



मौसम विभाग ने आज ही नहीं कल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ बिजली का अलर्ट जारी है। इसके अलावा महाराष्ट्र में झमाझम बारिश दस्तक दे सकती है। वहीं 17 मार्च को जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश/ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है।

झारखंड में बारिश का अलर्ट
झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।आईएमडी के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों में रविवार को बारिश हो सकती है।

Related posts

VIDEO : दहशत भरा मंजर : चलती ट्रेन से गिरी छात्रा स्टेशन के प्लेटफार्म के बीच में बुरी तरह फंसी, “मौत के चंगुल से निकलकर मिला नया जीवन”, देखें वीडियो

admin

इस जिले में बंदरों और कुत्तों के बीच गैंगवार में कई पिल्लों की गई जान, सोशल मीडिया पर छाई लड़ाई, गांव वालों के साथ पुलिस भी पसोपेश में

admin

VIDEO World Largest Delhi Mumbai Expressway रफ्तार का सफर : कल से शुरू होगा दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे का पहला चरण, देखिए देश के सबसे लंबे और फास्ट एक्सप्रेस वे की अद्भुत नजारा, पीएम मोदी ने भी वायरल की, देखें दोनों दिलचस्पी वीडियो

admin

Leave a Comment