Rishikesh World YOGA Day : ऋषिकेश में कल से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की होगी शुरुआत, देश के जाने-माने योगाचार्य मौजूद रहेंगे, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

Rishikesh World YOGA Day : ऋषिकेश में कल से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की होगी शुरुआत, देश के जाने-माने योगाचार्य मौजूद रहेंगे, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड की धार्मिक और तीर्थ नगरी ऋषिकेश में बुधवार 1 मार्च से लेकर 7 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव होने जा रहा है। इस महोत्सव में देश वदेश से योग साधक पहुंच गए हैं। ‌ 1 मार्च को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
महोत्सव में योग की बारीकियों को सीखने के साथ ही मन की शांति और स्वस्थ शरीर के लिए अनुभव भी प्राप्त होगा। इसके साथ ही यहां आने वाले योग साधक नृत्य, संगीत के साथ योग के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा करेंगे। एक मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत कई अन्य अतिथियों की उपस्थिति में महोत्सव की शुरुआत होगी। महोत्सव में योगाचार्य पद्मश्री शिवानंद, पद्मश्री भारत भूूषण व पद्मश्री रजनीकांत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। योग साधकों के लिए सात दिन की दिनचर्या तय रहेगी और अलग-अलग विषयों पर साधकों को प्रशिक्षिण दिया जाएगा। प्रतिदिन सुबह योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

Uttarakhand Congress : उत्तराखंड कांग्रेस ने 26 नए जिला और महानगर अध्यक्षों का किया एलान

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भेंट की

admin

चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 7000 पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था, एटीएस और बीडीएस भी तैनात

admin

Leave a Comment