सीएम योगी ने खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिवस, किया पौध रोपण और बच्चों को बांटी मिठाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिवस, किया पौध रोपण और बच्चों को बांटी मिठाई



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना जन्मदिवस सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच पहुंचकर मिठाई वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। जन्मदिवस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति के लिए उनके काम उल्लेखनीय हैं। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

अमित शाह ने कहा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री गडकरी और राजनाथ सिंह ने कहा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।

हेमा मालिनी ने सीएम योगी को शुभकामनाएं दीं

भाजपा सांसद एवं दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सीएम योगी को शुभकामनाएं दीं। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर उनके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मथुरा के सांसद के तौर पर, अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के बारे में उनसे बातचीत करना हमेशा सुखद रहता है। वे मेरी जरूरतों को समझते हैं क्योंकि मथुरा के लिए हमारा विजन एक जैसा है और वे हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें और वे देश की सेवा में और भी कई वर्ष बिताएं। (

Related posts

अब मिलेगी यह सुविधाएं : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेश के पुलिस कर्मियों को दी “सौगात”

admin

ब्रेकिंग: योगी सरकार ने यूपी के 21 आईएएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर, 9 जिलों के डीएम बदले गए

admin

Lucknow VIDEO : लखनऊ में एक चैनल के आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच जमकर हुई हाथापाई, सपा नेता ने इसका पूरा आरोप चैनल पर ही मढ़ दिया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment