विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी



Dehradun: राजधानी देहरादून में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने बिना नाम लिए कांग्रेस के शासन पर निशाना साधा। ‌ सीएम धामी ने कहा कि देश में आजादी के बाद लंबे समय तक एक पार्टी का शासन रही। ऐसे में यह विचारणीय प्रश्न है कि मुस्लिम समुदाय शिक्षा और विकास की मुख्यधारा में शामिल क्यों नहीं है। सीएम धामी ने इस कार्यक्रम की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर देते हुए लिखा-आज देहरादून में “विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस” के अवसर पर ‘जन-जानकारी अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उपस्थित अतिथिगणों को संबोधित किया।इस अवसर पर अल्पसंख्यक छात्रों हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा का शुभारंभ करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

Related posts

सीएम धामी ने खटीमा सिविल न्यायालय में नए चैम्बर का किया उद्घाटन, 20 और चैम्बरों की घोषणा

admin

सूर्या फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट से एक की मौत, कई घायल

admin

उत्तराखंड में धामी सरकार पुलिस विभाग में करेगी बंपर भर्ती, देखें आदेश

admin

Leave a Comment