अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन, 24 दिसंबर से देहरादून में होगा शुभारंभ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन, 24 दिसंबर से देहरादून में होगा शुभारंभ

उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने आज मीडिया सेंटर सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद् के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 24 दिसंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे संस्कृति प्रेक्षागृह देहरादून से किया जाएगा। इसके बाद दिनांक 25 दिसंबर 2025 से इस संगोष्ठी का आयोजन प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भी किया जाएगा। 

संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष ने कहा कि आयोजन स्वर्गीय अटल जी के आदर्शों और विचारों को उनकी कविताओं के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन से संबंधित साहित्य, कविताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, वे वरिष्ठ नागरिक, जिन्होंने अटल जी के साथ और उनके नेतृत्व में काम किया हो, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन इस दौरान किया जाएगा।

श्रीमती भट्ट ने कहा कि संगोष्ठी कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर उनके स्तर पर चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के दौरान पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

2nd ODI IND vs Bangladesh : तीन मैचों की सीरीज भी गंवाई : बांग्लादेश से दूसरे वनडे में भी हारी टीम इंडिया, कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी गेंद तक लड़ी लड़ाई लेकिन जीत नहीं दिला सके

admin

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तारीख घोषित, राज्य निर्वाचन आयोग ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार जारी किया पूरा चुनावी कार्यक्रम, इस दिन डाले जाएंगे वोट

admin

G20 summit: बाली जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज और इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट विडोडो को “हिमाचल प्रदेश के खास उपहार भेंट किए”

admin

Leave a Comment