Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के पहले दिन ही दुखद घटना से तीर्थ यत्रियों में छाया शोक



अक्षय तृतीया पर चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन यात्रा के पहले दिन ही एक दुखद घटना घटी। ‌ मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 3 तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ‌यह तीनों तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। ‌‌ मृतकों में दो पुरुष व एक महिला तीर्थयात्री शामिल है। यूपी के सिद्धार्थ नगर निवासी अनुरुद्ध प्रसाद जायसवाल (65) की मौत यमुनोत्री मंदिर के पुल के पास, राजस्थान के डूंगरपुर निवासी कैलाश चौबीसा (63) की मौत भैरव मंदिर के पास मप्र के जबलपुर निवासी शकुन परिहार (63) की मौत भनियालीगाड़ के पास हुई।

Leave a Comment