Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी



Dehradun: राजधानी देहरादून में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने बिना नाम लिए कांग्रेस के शासन पर निशाना साधा। ‌ सीएम धामी ने कहा कि देश में आजादी के बाद लंबे समय तक एक पार्टी का शासन रही। ऐसे में यह विचारणीय प्रश्न है कि मुस्लिम समुदाय शिक्षा और विकास की मुख्यधारा में शामिल क्यों नहीं है। सीएम धामी ने इस कार्यक्रम की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर देते हुए लिखा-आज देहरादून में “विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस” के अवसर पर ‘जन-जानकारी अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उपस्थित अतिथिगणों को संबोधित किया।इस अवसर पर अल्पसंख्यक छात्रों हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा का शुभारंभ करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

Leave a Comment