सीएम धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

सीएम धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान अंकिता के माता-पिता ने प्रकरण से जुड़े अपने मंतव्य, पीड़ा और भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना तथा हर बिंदु पर सहानुभूतिपूर्वक चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अंकिता के माता-पिता को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करने और उनकी मांगों पर सकारात्मक एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने के साथ-साथ उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related posts

जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गेट से ही कूदकर जेपीएनआईसी के अंदर घुस गए, सपाइयों और पुलिस में हुई झड़प

admin

Char Dham Yatra 2025 चार धामों में से अंतिम धाम बद्रीनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए सुबह खोले गए, हजारों तीर्थ यात्री मौजूद, देखिए लाइव वीडियो, आज से पूरी तरह शुरू हो गई चार धाम यात्रा

admin

शपथ ग्रहण समारोह आज : नरेंद्र मोदी बनेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री, भाजपा समेत एनडीए दलों के सांसदों ने धारण किए नए “कुर्ते”, फोन आना शुरू, ये चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ, अब शाम होने का इंतजार 

admin

Leave a Comment