Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

सीएम धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान अंकिता के माता-पिता ने प्रकरण से जुड़े अपने मंतव्य, पीड़ा और भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना तथा हर बिंदु पर सहानुभूतिपूर्वक चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अंकिता के माता-पिता को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करने और उनकी मांगों पर सकारात्मक एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने के साथ-साथ उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment