Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने खटीमा में थारू समाज से किया संवाद, जनजातीय सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में थारू समाज के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनजातीय समाज के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समुदायों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, आवास और आर्थिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। थारू समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण करते हुए समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का विशेष ध्यान थारू समाज के युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।

संवाद के दौरान थारू समाज के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थारू समाज की प्रगति और कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि समाज का प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े और उसे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

Leave a Comment