सीएम धामी ने अल्मोड़ा के मॉल रोड पर राजकीय लाइब्रेरी का शुभारंभ किया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार स्पोर्ट्स

सीएम धामी ने अल्मोड़ा के मॉल रोड पर राजकीय लाइब्रेरी का शुभारंभ किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं के अल्मोड़ा दौरे के दूसरे दिन यानी शनिवार 20 नवंबर को सुबह युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन खेला। उसके बाद सीएम धामी ने अल्मोड़ा के मॉल रोड पर मौजूद राजकीय पुस्तकालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने एनसीसी कैडेट्स और छात्र छात्राओं के साथ ‘‘उत्तराखण्ड राज्य श्रेष्ठ राज्य‘‘ विषय पर संवाद किया। छात्र-छात्राओं से उनके शैक्षिक अनुभवों के बारे में चर्चा की तथा पुस्तकालय के संसाधनों को बारे में फीडबैक भी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने रेडक्रॉस समिति अल्मोड़ा को दी गई वैक्सीनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ सर्किट हाउस में जनपद के विकास कार्यों की जानकारी भी ली।

सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज अपने दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन खेला। इस दौरान युवा साथियों और स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया।

Related posts

2 अगस्त, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

admin

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आज से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध, 19 आइटमों की परमिशन नहीं

admin

Leave a Comment