Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

खटीमा के थारू राजकीय इंटर कॉलेज में सीएम धामी ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी टिप्स दिए

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार 8 फरवरी को खटीमा पहुंचे। यहां उन्होंने थारू राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों को परीक्षा संबंधी टिप्स दिए। विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत सीएम धामी ने बच्चों के साथ संवाद किया। ‌उन्होंने सहजता से छात्रों के जिज्ञासाओं से भरे सवालों का जवाब दिया और परीक्षाओं को लेकर जरूरी टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा से घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि, उसका डटकर मुकाबला करें। इसके लिए पढ़ाई के साथ-साथ व्यायाम और खेलकूद को भी समय दें। इससे तनाव से मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी परीक्षाओं के लिए सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं भी दी। सीएम धामी ने कॉलेज पहुंच कर अपनी पुरानी यादें ताजा की। इस दौरान उन्होंने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से छात्रों की परीक्षा से संबंधित विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया।

Leave a Comment