VIDEO : यूपी की जिला अदालत में अचानक घुसे खूंखार तेंदुए ने वकीलों को दौड़ाया, वकील समेत कई लोगों पर हमला कर किया लहूलुहान, कोर्ट परिसर में मची भगदड़, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

VIDEO : यूपी की जिला अदालत में अचानक घुसे खूंखार तेंदुए ने वकीलों को दौड़ाया, वकील समेत कई लोगों पर हमला कर किया लहूलुहान, कोर्ट परिसर में मची भगदड़, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇



यूपी के गाजियाबाद में आज यानी बुधवार को पूरे दिन भर जिला अदालत में वकील डरे और सहमे रहे। आम दिनों में गाजियाबाद न्यायालय में वकील वादकारियों के केस निपटाने में व्यस्त रहते हैं। लेकिन बुधवार, 8 फरवरी को गाजियाबाद में एक तेंदुए ने वकीलों को बुरी तरह डरा दिया। बता दें कि दोपहर गाजियाबाद की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में खूब चहल-पहल थी। अचानक कोर्ट परिसर में एक तेंदुआ घुस आया जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। अदालत में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसी दौरान तेंदुए ने वकीलों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। तेंदुए ने आक्रामक होकर कोर्ट परिसर में जूते ठीक करने वाले एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, इसके साथ चार अन्य लोग भी तेंदुए के हमले के शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वकील इसे पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान तेंदुए ने वकीलों पर हमला कर दिया। जैसे ही अदालत परिसर में तेंदुआ घुसने की खबर मिली परिसर को खाली करा लिया गया।




वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम अदालत परिसर पहुंचीं और परिसर के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में उनकी मदद की। अदालत की सीढ़ियों के नीचे बैठे तेंदुए को पकडऩे के लिए मेरठ से रेस्क्यू टीम शाम को यहां पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए देर शाम करीब 8 बजे पकड़ लिया। इस मामले को लेकर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी मनीष सिंह ने बताया कि अदालत में बुधवार शाम को तेंदुए के घुसने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से शहर में फैल गई। अदालत के आसपास मौजूद लोगों में भय पैदा हो गया है।

Related posts

यूपी में नई सरकार गठन के लिए भाजपा की दिल्ली में फाइनल बैठक शुरू, यह दिग्गज नेता मौजूद

admin

Election commission : चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और सीपीआई को दिया बड़ा झटका, नेशनल पार्टी का दर्जा खत्म किया, अब आप को मिलाकर छह राष्ट्रीय पार्टी बनी

admin

UP Karauli Sarkar Santosh Singh bhadoriya चमत्कारिक बाबा ! : डॉक्टर के साथ मारपीट के लगे आरोप के बाद अचानक देश भर में चर्चा में आए करौली शंकर बाबा, यूपी के इस जिले में जन्मे बाबा किसान आंदोलन से चमके और बनाया करोड़ों का साम्राज्य, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment