सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में भर्ती मरीजों से ली जानकारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में भर्ती मरीजों से ली जानकारी


उत्तराखंड के सबसे बड़े अस्पताल देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अचानक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बात की। इसके साथ मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अस्पताल के स्टाफ कर्मचारियों और डॉक्टरों से भी मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। ‌ सबसे पहले पुष्कर धामी इमरजेंसी में पहुंचे। उसके बाद उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से मुलाकात की। सीएम धामी ने अस्पताल में मौजूद कैंटीन पहुंचकर वहां पर साफ सफाई का जायजा भी लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया। उन्होंने भोजन चख कर मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कुछ कमियां पाई गई है उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

Related posts

सीएम धामी ने चमोली के गौचर औद्योगिक पर्यटन मेले का शुभारंभ किया, रुद्रप्रयाग के कोठगी में नर्सिंग कॉलेज का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया

admin

उत्तराखंड में भारी बारिश जारी किया अलर्ट, राज्य के सभी जिलों में 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल

admin

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए धामी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

admin

Leave a Comment