Uttarakhand Heavy Rain देहरादून में बादल फटने से बड़ी तबाही, तेज बहाव से कार्लिगाड़ का पुल और दर्जनों दुकानें बह गई, होटल भी क्षतिग्रस्त, दो लोग लापता, राहत बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड मौसम हिमाचल

Uttarakhand Heavy Rain देहरादून में बादल फटने से बड़ी तबाही, तेज बहाव से कार्लिगाड़ का पुल और दर्जनों दुकानें बह गई, होटल भी क्षतिग्रस्त, दो लोग लापता, राहत बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो



देहरादून में रातभर हुई भारी बारिश और सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने इलाके में तबाही मचा दी है। भारी बारिश के चलते कार्लिगाड़ नदी ने विकराल रूप ले लिया है। तेज बहाव के कारण करलिगाड़ का एक पुल बह जाने की सूचना मिली। नदी किनारे बनी दर्जनों दुकानों को भी भारी क्षति हुई। दो होटलों के गिरने की खबर भी सामने आ रही है। वहीं IT पार्क देहरादून में देर रात से हो रही भारी बारिश से आए पानी के कारण सड़क पर कई गाड़ियां खिलौनों की तरह बहती दिखी। 100 से अधिक लोग फंस गए। मेन बाजार को काफी नुकसान पहुंचा है।देर रात करीब 11:30 बजे हुए इस हादसे में कार्लिगाड़ क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ। मलबे की चपेट में आने से मुख्य बाजार में बने दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं दूसरी ओर विकास नगर में टोंस नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। इस दौरान मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में बह गई। इसमें 8 लोगों की मौत और 4 के लापता होने की खबर है। तमसा नदी के किनारे बने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पानी भर गया। यहां मौजूद दुकानें बह गईं। 2 लोग लापता हैं। सहस्त्रधारा में 5 लोगों को बचाया गया। SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर मंगलवार को फनवैली पर बना एक पुल बह गया।




आपदा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने रात में ही रेस्क्यू और राहत कार्य शुरू कर दिए। डीएम सविन बंसल ने घटना की जानकारी मिलते ही स्वयं कमान संभाली और सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी। रात में ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, लोनिवि और अन्य विभागों के साथ जेसीबी और आवश्यक उपकरणों सहित राहत टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। प्रशासन के अनुसार, इस आपदा में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन जारी है। साथ ही, आपदा की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। आईआरएस प्रणाली के तहत समन्वय कर राहत कार्य तेज गति से चलाए जा रहे हैं।

टोंस नदी में बहे लोग।



डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यह घटना क्षेत्र में भारी नुकसान लेकर आई है, लेकिन प्रशासन की तत्परता से राहत कार्य जारी हैं। लापता लोगों की खोज के साथ प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारी बारिश के कारण दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिसकर्मी बहाव कार्यों में जुटे हैं।

हिमाचल के धर्मपुर बस स्टैंड में मलबा भरा, मंडी में 3 की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी में मंगलवार को लैंडस्लाइड से एक मकान ढह गया। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

वहीं मंडी के दरंग में मंगलवार सुबह मंदिर जा रहे दो लोग सुमा खड्‌ड के तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक का शव मिल गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। धर्मपुर बस स्टैंड पर बारिश के बाद मलबा भर गया। यहां बाढ़ में कई बसें दूर तक बह गईं।

सोमवार को भारी बारिश ने महाराष्ट्र के मुंबई में रेलवे ट्रैक, सब-वे और सड़कों पर पानी भर गया। बीड में 11 ग्रामीणों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया।

Related posts

25 सितंबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

मुख्यमंत्री योगी और सीएम धामी फिर एक मंच पर होंगे साथ, इस शहर में करेंगे जनसभा

Editor's Team

आज होने वाली धर्म संसद पर सरकार ने तत्काल रोक लगाई, इस शहर में हो रही थी आयोजित 

admin

Leave a Comment