Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी और सीएम धामी फिर एक मंच पर होंगे साथ, इस शहर में करेंगे जनसभा

(Champawat by election): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक मंच पर एक बार फिर नजर आएंगे। कुछ समय से दोनों नेताओं का युवा नेतृत्व दोनों प्रदेशों के लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आज सीएम योगी चंपावत में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार करने आ रहे हैं। ‌फरवरी-मार्च में आयोजित हुए विधानसभा चुनाव में सीएम योगी धामी के लिए खटीमा विधानसभा चुनाव में प्रचार करने नहीं आ पाए थे। खटीमा से धामी चुनाव हार गए थे। हालांकि उत्तराखंड में भाजपा ने 70 सीटों में से 47 पर जीत हासिल की। हाईकमान ने यह बात फिर धामी को मुख्यमंत्री बनाया। अब चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर हाल में जीतना होगा। उसके लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंपावत में चुनावी जनसभा करने पहुंच रहे हैं। चंपावत उपचुनाव का प्रचार अब आखिरी दौर में पहुंच गया है। ‌ चुनाव जीतने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। सीएम धामी ने चंपावत में एक पखवाड़े से ताबड़तोड़ जनसभाएं की हैं। कल, 29 मई को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री धामी ने मोर्चा संभाल रखा है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों, सरकार के कई मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने चंपावत में डेरा जमा रखा है। आज सीएम योगी खटीमा की भरपाई भी चंपावत में करेंगे’। ‌भाजपा ने योगी के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। पार्टी के कई दिग्गज नेता पहले से ही डेरा जमाए हुए हैं। सीएम योगी लगभग 11.30 बजे चंपावत के टनकपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि योगी और धामी का युवा नेतृत्व उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसी महीने तीन दिवसीय दौरे पर 3 मई को सीएम योगी उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर आए थे। उस समय भी उनके साथ धामी मौजूद थे। 6 मई को धार्मिक नगरी हरिद्वार में दोनों राज्यों के परिसंपत्तियों के बंटवारे पर भी समझौता पूरा हुआ था। आज एक बार फिर योगी और धामी चंपावत में एक मंच पर नजर आएंगे। गौरतलब है कि 31 मई को चंपावत में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। 3 जून को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment